Looks like you've blocked notifications!

‘गुरुमत से ही आती है जीवन में सकारात्मकता’

टोंक। पांच बत्ती स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन टोंक में रविवार को आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन अजय जौहरी के सान्निध्य में किया गया।निरंकारी संत अजय जौहरी ने कहा कि आज संसार में गुरुपूर्णिमा मनाई जा रही है। गुरु को समर्पित होकर उनके वचन को अपने जीवन में उतारकर उन पर चलना ही जीवन को महान बनाता है, तभी हम गुरुमत को जीवन में अपना पाते हैं। गुरुमत जीवन में आने पर नकारात्मकता समाप्त होकर सकारात्मकता आती है। संत ने कहा कि सबसे उत्तम भाषा प्रेम की भाषा है अगर हम कटु वचन किसी को भी ना बोलें तो कभी हमारे मतभेद होंगे ही नहीं सभी के साथ मिलकर रह पाएंगे। मीडिया सहायक सीताराम निरंकारी ने बताया कि सत्संग का मंच संचालन संतोष कुमार राजोरा ने किया। सत्संग में विजयपाल, मनमोहन, जोगेन्द्र, प्रियांशु एवं अनोख राजोरा, चंचल, सावित्री, दीक्षा नागर आदि संतजनों ने विचार व्यक्त किए।
Share this article