Looks like you've blocked notifications!

पोम्पियो ने जर्मनी के विदेश मंत्री से फोन पर बात की

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास से फोन पर बात की। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि पोम्पियो ने अपने जर्मन समकक्ष से इस दौरान नोर्ड स्ट्रीम 2 के निर्माण और आपसी हितों के अन्य मुद्दों पर बात की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पोम्पियो और उनके जर्मन समकक्ष ने नोर्ड स्ट्रीम 2 के निर्माण को जारी रखने और रूस से बाल्टिक सागर होते हुए जर्मन तक एक ट्विन पाइपलाइन पर अमेरिका के कठोर विरोध पर चर्चा की।दोनों नेताओं ने लीबिया में स्थिति तथा विभिन्न वैश्विक चुनौतियों पर अमेरिका-जर्मनी के सहयोग पर भी बात की।वाशिंगटन और बर्लिन के बीच नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के मुद्दे पर लंबे समय से मतभेद हैं।अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि 2020 के मध्य से संलाचित होने जा रहे पाइपलाइन प्रोजेक्ट से रूस की यूरोप में भूराजनीतिक शक्ति बढ़ेगी।अमेरिका से बड़े प्रतिबंधों का सामना करने के बावजूद मास्को और बर्लिन ने इस परियोजना को पूरा करने और उसके संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। (आईएएनएस)
Share this article