Looks like you've blocked notifications!

अन्तरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार, 142 टायर बरामद

भरतपुर। भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने लाखों रुपए के टायरों को खुर्द-बुर्द करने वाले एक अन्तरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर 142 टायर बरामद किए हैं। गौरतलब है कि सेवर थाना पुलिस ने गत दिनों भरतपुर-कुम्हेर रोड स्थित महाराजसर टोल प्लाजा के पास संंदिग्ध अवस्था में खड़े एक कंटेनर को जब्त किया था। थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि गुडग़ांव की अमर ज्योति लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि बरामद कंटेनर का ड्राइवर आलिफ मेव तथा आली मेव 27 जुलाई को कंटेनर में 37 लाख 20 हजार की कीमत के 196 टायरों को लाद कर कंपनी के दिल्ली स्थित डिपो के लिए रवाना हुआ था और उसे 3 अगस्त को वहां पहुंचना था।
Share this article