Looks like you've blocked notifications!

MP में PM बोले: मोदी सिर्फ जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने झुकता है

बालाघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जो लोग अपनी तिजोरियां भरने राजनीति में आए हैं वे मोदी को धमकी न दें, मोदी तो अपनी कमाई भी देश सेवा में लगा देने की आदत रखता है। मोदी महाकाल का भक्त है, मोदी झुकता है तो या तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने।नरेंद्र मोदी ने बालाघाट में कहा, "कांग्रेस ने अब INDI गठबंधन बनाकर देश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ये आपस में लड़ते हैं लेकिन कहते हैं कि मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं लेकिन असल में उन्हें मोदी को नहीं रोकना है बल्कि उन्हें देश के विकास को रोकना है।मोदी ने बालाघाट में कहा,कांग्रेस ने हमारे आदिवासी भाई-बहनों को जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखा था। आज 1 करोड़ से ज्यादा जनजातीय समाज के लोग पेसा कानून का लाभ ले रहे हैं... मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार दिन-रात आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस अभी भी अपनी पुरानी मानसिकता में जकड़ी हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालाघाट में कहा, आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस बहुत ही पुरानी सोच पर चली। उनके मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था। सामान्य मानवीय ने आजादी के आंदोलन में जो त्याग, तपस्या, बलिदान किया उसे उन्होंने सत्ता में आते ही नकार दिया और एक छोटा सा परिवार का कुनबा हावी हो गया और उसी की सोच देश को पिछड़ेपन की तरफ धकेलती गई।
Share this article