गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को निर्धारित समय साढ़े 11 बजे कार्यक्रम स्थल आरटीआई मैदान में पहुंचे। उनके साथ वायु सेना के तीन हेलीकाप्टर आए। सबसे पहले प्रधानमंत्री 11:47 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन से कोलकाता के लिए शब्दे भेदी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए।उसके बाद रेल परियोजनाओं का रिमोट से शिलान्यास किए। फिर डाकघर बचत और बीमा योजना में शत.प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले दो ग्राम प्रधानों को सम्मानित किए। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गाजीपुर परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की धरती है। मैं इस धरती को प्रणाम करता हूँ। जिसमें वीर अब्दुल हमीद जैसे महान सैनिक को जन्म दिया। मोदी ने कहा कि इस धरती के 5000 से भी ज्यादा नौजवान सेना में भर्ती होकर 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान को सबक सिखाया था। यह धरती वीरों की धरती है। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी में की और थोड़ी देर तक भोजपुरी में बोलते रहे। कुछ मिनट बाद हिंदी में बोलने लगे।यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICSयह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार