Looks like you've blocked notifications!

युद्ध के माहौल के बीच चीन जाएंगे PM मोदी, ब्रिक्स समिट में होंगे शरीक

नई दिल्ली। सिक्किम के डोकलाम में करीब दो महीने से भारत और चीनी सेना के बीच गतिरोध जारी है। चीन बार-बार भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन जाएंगे। पीएम मोदी सितंबर के पहले सप्ताह में चीन जाएंगे ओर यहां 3 से 5 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि चीन के साथ डोकलाम में जारी गतिरोध बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इस पर हर बात मीडिया से साझा नहीं की जा सकती। हालांकि, उन्होंने चीनी के सरकारी मीडिया की ओर से भारत का मजाक बनाने वाले विडियो पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पर टिप्पणी करके मैं उस विडियो को महत्व नहीं देना चाहता।
Share this article