Looks like you've blocked notifications!

PM मोदी करेंगे 'मै भी चौकीदार' से सीधा संवाद, केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन करेंगे शिरकत

जयपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लोकसभा क्षेत्रों में 500 से अधिक स्थानों पर सांय 4 बजे वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम का आयोजन रविवार 31 मार्च को सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन शिरकत करेंगे।इस कार्यक्रम के तहत जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र का कार्यक्रम ताला मोड़, दिल्ली रोड़ स्थित शुभम रिसोर्ट में आयोजित होगा जिसमें केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष एवं चौमूं विधायक रामलाल शर्मा व कार्यक्रम संयोजक एवं जयपुर जिला देहात महामंत्री जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि 'मै भी चौकीदार' कार्यक्रम के तहत पूरे देश में एक मुहिम चली है जिसमें देश के समस्त संसाधनों को सुरक्षित रखने एवं आने वाले समय में देश के नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी का कर्तव्य बोध कराने के लिए हम सभी को चैकीदार की भूमिका निभाने की आवश्कता बताई है। उन्होंने बताया कि जयपुर ग्रामीण के कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक, विधानसभा प्रभारी, पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Share this article