Looks like you've blocked notifications!

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

चूरू। जिला मुख्यालय पर वार्ड न. 46, डाबला रोड चूरू स्थित नगर वन, नेचर पार्क में मंगलवार को राजस्थान पुलिस के जवान डॉ भागीरथ मेघवाल व सहयोगियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ मेघवाल ने कहा कि प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हमें अपने उत्तरदायित्व का समुचित निर्वहन करना होगा। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हमारा मौलिक व नैतिक कर्तव्य है। आज की पीढ़ी यदि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेगी, तभी भावी पीढ़ी को प्रकृति की समृद्ध विरासत देखने को मिल सकेगी। पर्यावरणीय समस्याओं से उबरने में प्रकृति ही एकमात्र सहयोगी साबित होगी। इसी भावना के साथ हमें प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित होना होगा।उन्होंने बताया कि नगर वन, नेचर पार्क को हरा-भरा बनाने हेतु पार्क के अंदर व बाहर रोड पर 200 पौधे लगाए गए हैं। पौधों की सुरक्षा हेतु लोहे के जालीदार ट्री गार्ड लगाए गए हैं।डॉ मेघवाल ने बताया कि अब तक वह विभिन्न स्थानों पर करीब 2000 हजार पौधे लगा चुके हैं और भविष्य में हजारों पौधे लगाए जाने का कार्यक्रम लेकर दृढ़ संकल्पित हैं।इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड मुस्ताक खान, जगदीश चांवरिया, भानी राम इंदलिया, श्रीचंद कपूरिया, शीशपाल भाटिया व अन्य सहयोगियों ने भी पौधरोपण किया।
Share this article