जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा गुरुवार को वार्ड संख्या 52 स्थित शॉपिंग सेंटर, सेक्टर नंबर 6, मालवीय नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नीम, अशोक, करंज, गुलमोहर आदि वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा थीं। कार्यक्रम में वार्ड 52 पार्षद शालिनी चावला, नरेंद्र सिंह, उपायुक्त सांगानेर रामरतन शर्मा और उपायुक्त उद्यान बद्रीप्रसाद शर्मा भी उपस्थित थे।