अलवर। सरस वन महोत्सव में शुक्रवार को अलवर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बन्नाराम मीणा और एमडी शरद चैधरी सहित अन्य सहकारी संघ के कर्मचारियों और सदस्यों की ओर से पौधें लगाए गए। संघ के अध्यक्ष बन्नाराम मीणा ने बताया कि सरस वन महोत्सव के तहत डेयरी परिसर सहित समितियों में भी 511 पौधें लगाए जाएंगें।