Looks like you've blocked notifications!

पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को हरा कर घर में पहली जीत दर्ज करायी

दूसरे हाफ में जयपुर ने अपने खेल को मजबूत किया और मुंबई को 22-18 से पीछे कर दिया। मुंबा के कैप्टन कूल अनूप कुमार ने अपनी कोशिश जारी रखी हुई थी, लेकिन उन्हें टीम का साथ नहीं मिल पा रहा था। हालांकि, अपनी अगली रेड में वह भी असफल रहे और इस असफलता के दम पर जयपुर को 28वें मिनट में मुंबई को ऑलआउट कर अपनी बढ़त को 31-20 कर लिया। जयपुर ने इसके बाद मुंबई को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया और जसवीर, पवन की रेडिंग के दम पर 33वें मिनट में 33-24 से आगे हो गई। इस अंतर को पाट पाना मुंबई के लिए आसान नहीं था।काशीलिंग और अनूप किसी तरह मुंबई को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जसवीर और पवन उनकी हर कोशिश को नाकाम करते जा रहे थे। अपनी नाकाम कोशिशों के कारण मुंबई अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई और जयपुर ने उसे 36-32 से मात दी। आईएएनएस
Share this article