Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पायलट का भव्य स्वागत

भरतपुर। दिल्ली से कोटा जाने के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का भरतपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पायलट दिल्ली से फ्रंटियर ट्रेन से कोटा जा रहे थे। भरतपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर वे दो मिनट के लिए नीचे उतर आए। जहां कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसका पायलट ने सभी को धन्यवाद दिया और कड़ी मेहनत कर पार्टी को मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चैधरी, एआईसीसी सदस्य धमेन्द्र शर्मा, अनीता मीणा, पार्षद दाउदयाल शर्मा, इन्द्रजीत भारद्वाज, साहब सिंह एडवोकेट, कुम्हेर नगर पालिका चेयरमैन महेन्द्र कुमार, रामेश्वर सैनी, चुन्नी कप्तान सुबोध चंसोरिया, योगेश सिंघल और हरजीत सांखला सहित कई कांगेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share this article