Looks like you've blocked notifications!

प्रज्ञा पालीवाल गौड़ को पीएचडी की उपाधि

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय ने जयपुर की प्रज्ञा पालीवाल गौड़ को पीएडी की उपाधि प्रदान की है। यह उपाधि उन्हें सामाजिक.आर्थिक संकट के प्रस्तुतिकरण में मीडिया की भूमिका (आर्थिक मंदी का सामाजिक विश्लेषण.मीडिया की दृष्टि में) शोध कार्य के लिए दी गई है। डॉ प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने अपना शोध कार्य प्रख्यात समाज शास्त्री प्रोफेसर राजीव गुप्ता के निर्देशन में पूरा किया। अपने शोध कार्य में डॉ प्रज्ञा ने वर्ष 2002 से 2012 तक चली विश्व आर्थिक मंदी के भारत में पड़े प्रभाव का अध्ययन किया। साथ ही इस आर्थिक मंदी के समाज और अर्थव्यवस्था पर पड़े दुष्प्रभावों के मीडिया में किए गए चित्रण को भी शोध कार्य में सम्मिलित किया गया। डॉ प्रज्ञा पालीवाल गौड़ भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में पत्र सूचना कार्यालय जयपुर में अपर महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पत्र सूचना कार्यालयए नई दिल्लीए दूरदर्शन समाचार जयपुर और क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय जयपुर में निदेशक के पद पर भी कार्य किया है।
Share this article