Looks like you've blocked notifications!

डांस कर रहे ‘पेशवा वारियर ट्रंप’ का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रणवीर सिंह की तरह ‘बाजीराव मस्तानी’ के एक गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर वायरल हो गया है।‘पेशवा वारियर ट्रंप’ के कैप्शन वाले वीडियो में ‘मल्हारी’ गाने पर पैर चला रहे रणवीर सिंह के शरीर पर ट्रंप का चेहरा लगा दिया गया है।वीडियो देखकर बॉलीवुड के साथ-साथ ट्रंप के प्रशंसक भी खुश हो रहे हैं।सोशल मीडिया पर आते ही इस फनी वीडियो को 3.5 लाख व्यूज और लगभग 2,000 रीट्वीट्स मिले चुके हैं।यूट्यूब पर इस वीडियो को 4,623 बार देखा जा चुका है।मशहूर हस्तियों के चेहरों को किसी भी वीडियो में जोडऩा ऑनलाइन मीम बनाने वालों की पुरानी चाल है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनंत अंबानी, अनुष्का शर्मा, प्रिया प्रकाश वारियर के साथ-साथ बियोन्से और कर्दाशियां जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के चेहरों को अक्सर किसी भी वीडियो में जोड़ दिया जाता है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर ट्रेंडिंग करने लगता है।(आईएएनएस)
Share this article