Looks like you've blocked notifications!

दो साल से फरार स्थायी वारण्टी हरिसिंह गिरफ्तार

टोंक। जिले के मालपुरा उपखंड के लाम्बाहरिसिंह थाना पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारण्टी हरिसिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल के मार्गदर्शन में टीम बनाई गई। वृत्ताधिकारी मालपुरा आशीष प्रजापत के सुपरविजन में थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा।आरोपी हरिसिंह चौहान, निवासी दतोब थाना मोर, जिला टोंक का निवासी है। वह न्यायालय एसीजेएम मालपुरा के प्रकरण संख्या 32/2016, धारा 138 एनआई एक्ट में स्थायी वारण्ट का आरोपी था। वह करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे 27 मई 2025 को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी से टोंक जिले में चल रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान को मजबूती मिली है।
Share this article