Looks like you've blocked notifications!

तेज धूप व उमस से लोग बेहाल

सीतापुर। सूरज की तपिश व उमस के तीखे तेवरों से लोग बेहाल रहे। मौसम के सख्त मिजाज और 39 डिग्री पारे ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़ाए। पंखे व कूलर गर्मी से राहत देने में नाकाम रहे।बदन झुलसाने वाली तेज धूप को देखते हुए दोपहर केसमय लोग बाहर निकलने से कतराते रहे। लिहाजा, रविवार की छुट्टी लोगों ने घरमें ही बिताई। जिसके कारण शहर की बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग बदन को कपड़े से लपेटकर व छाते के सहारेधूप से बचाव का जतन करते दिखे।
Share this article