Looks like you've blocked notifications!

श्मशान भूमि जनसम्पर्क कार्यालय को देने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन

बूंदी। यहां जनसम्पर्क विभाग द्वारा श्मशान की भूमि पर खोदी गई नींव से यहां बवाल हो गया। इसके विरोध में मंगलवार को यहां लोगों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। देवपुरावासियों ने श्मशान की भूमि जिला प्रशासन द्वारा जनसम्पर्क कार्यालय के नाम करने का आरोप लगाते हुए ज़मीन को मुक्त करने की मांग की। लोगों का आरोप है कि यह भूमि श्मशान की है तथा यहां वर्षों से दाह संस्कार के कार्य होते आ रहे हैं।
Share this article