रुदावल, भरतपुर । भरतपुर के मोरोली गांव स्थित पी डब्लू डी सड़क अब गहरे गड्डों में तब्दील हो चुकी है, जिसके चलते आज लोगों ने पी डब्लू डी विभाग सड़क पर भरे पानी में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने बताया ये सड़क मार्ग मठ बदलेश्वर से मोरोली, लंगोटपुरा, सिर्रोद, चुरारी डांग एवं लंगोटपुरा सहित एक दर्जन गाँवों को जोड़ता है लेकिन इस रास्ते पर दो दो फुट गहरे गड्डे हो चुके हैं जिनसे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लोगों का आरोप है कि रास्ते निर्माण को लेकर इसकी शिकायत प्रशासन से कई बार की है।कोई सुनवाई नहीं हुई है, वहीं लोगों का कहना है की शीघ्र रास्ते का निर्माण नहीं हुआ तो जनआंदोलन किया जाएगा