Looks like you've blocked notifications!

लोगों का आरोप, फोटो के लिए लगाई झाडू

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर व नगर परिषद् सभापति ने सफाई अभियान को शुरू करने के लिए झाडू उठाया तो क्षेत्रवासियों ने फोटो खिंचवाने का आरोप लगा दिया। जबकि नगर परिषद सभापति ने स्थानीय लोगों को सफाई से रहने की नसीहत दे डाली। मौका था मुख्यमंत्री के कार्यक्रम आपका जिला आपकी सरकार का। इस मौके पर भीलवाडा प्रशासन की ओर से दस दिवसीय सफाई अभियान की शुरुआत की गई थी। गांधी सागर तालाब के पास जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी सफाई अभियान के दौरान मौजूद थे।
Share this article