Looks like you've blocked notifications!

भाटी ने सुनी जनसमस्याएं

बीकानेर। नगर निगम के पार्षदों द्वारा की जा रही जनसुनवाई में शुक्रवार को अंतिम दिन पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने जनसमस्याएं सुनीं। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की ओर से आयोजित जनसुनवाई में बिजली, सफाई, नाला कवरिंग, आवारा पशुओं आदि की समस्याएं सामने आईं। कार्यक्रम में उप महापौर अशोक आचार्य, पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, मधुसुदन, मोहम्मद ताहीर, शम्भू गहलोत, प्रेम रतन जोशी, जगदीश मोदी, जमन लाल, पंकज गहलोत व नगर निगम की ओर से नगर निगम आयुक्त आर.के. जैसवाल, अधिशासी अभियंता रमेश मीणा सहित अन्य निगम कर्मचारी मौजूद थे।
Share this article