चित्रकूट। शादी के माहौल को खराब करने पहुंचे डाकू राजा ठाकुर को दुल्हन के भाई को गोली मारना मंहगा पड़ गया। भड़के ग्रामीणों ने डाकू को घेरकर पीट-पीट कर मार डाला।यह घटना चित्रकूट जनपद के भगवतपुर कोलौंहा गांव की है। ग्रामीणों के आक्रामक तेवर देख उसके साथी जान बचाकर भाग निकले। डकैत की गोली से घायल युवक को इलाज के लिए इलाहाबाद भेजा गया है। उधर, ग्रामीणों ने तहरीर दी है कि दस्युसर गना डाका डालने आया था, जिस पर ग्रामीणों ने विरोध किया और विरोध के दौरान डाकू मारा गया।