जयपुर। प्रदेश के उच्च प्राथमिकता वाले तीन जिलों में संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में ‘पीयर एजूकेटर प्रोग्राम‘ प्रारंभ किया जाएगा। पायॅलेट प्रोजेक्ट के रूप में यह प्रोग्राम बूंदी, जालौर और उदयपुर के कुल 420 चयनित गांवों में चलाया जायेगा। इसके लिए कुल 1280 पीयर एजूकेटरों का चयन भारत सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर किया जा चुका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक नवीन जैन ने एनएचएम एवं यूएनएफपीए के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक निजी आयोजित पीयर एजूकेटर प्रोग्राम की आमुखीकरण कार्यशाला में यह जानकारी दी। 10 से 19 वर्ष तक की उम्र के किशोर-किशोरियों के कौशल विकास में उनके सहभागी के रूप में पीयर एजूकेटर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, एवं दो लडक़े व दो लड़कियां सहित कुल चार पीयर एजूकेटर प्रत्येक चयनित गांव में स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त किये गये हैं। नवचयनित पीयर एजूकेटर्स को स्थानीय आषासहयोगिनियों के साथ प्रषिक्षित बनाकर उन्हेें किषोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक परिवेषों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम दस उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में संचालित किया जा रहा है एवं इन जिलों की चयनित स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यत: किशोर-किशोरियों के लिए उजाला क्लिनिक कार्यरत हैं। कार्यशाला में निदेशक आरसीएच डॉ.वी.के.माथुर, राज्य कार्यक्रम समन्वयक यूएनएफपीए सुनील थामॅस सहित संबंधित जिलों के आरसीएचओ, डीपीएम, आशा समन्वयक, आरकेएसके समन्वयक, आरकेएसके काउंसलर एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।