Looks like you've blocked notifications!

शांति पूर्ण बंद रहा करौली, जिले में चारों तरफ पसरा सन्नाटा

करौली। सर्वोच्च न्यायालय के समर्थन में,एव आरक्षण व्यवस्था को लेकर जनरल, ओबीसी के द्वारा मंगलवार को आयोजित भारत बंद का जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र के हिंडौन सिटी, सपोटरा, मंडरायल, में पूर्ण असर दिखाई दिया। क्षेत्र के प्रमुख बाजार, प्राइवेट संस्थान रोडवेज बस,लोक परिवहन बस,मैडिकल की दुकान पूर्ण बंद रहे। हिंडौन सिटी में तो पेट्रोल पंप भी बंद रहे। वही करौली हिंडौन सिटी के वकीलों ने कोर्ट के कार्य का बहिष्कार किया। एडवोकेट के के पुरी, सीताराम शर्मा, कपिल देव, आशुतोष, ने बताया कि यह सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने के लिए हमारा विरोध स्वरूप कार्य बहिष्कार है। हम भारत बंद के साथ हैं।व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर भारतबन्द को समर्थन दिया।जातिगत आरक्षण को खत्म करने को लेकर सामान्य व ओबीसी वर्ग ने भारत बंद का आह्वान किया था जिसका जिलेभर में व्यापक असर दिखा।भारत बंद को लेकर जिले के बाजार व आवागमन के साधन पूर्ण बंद रहे। मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहा यात्री,आमजन रोजमर्रा आवश्यक वस्तुओं को तरसते रहे ।पुलिस प्रशासन ने भी 2 और 3 अप्रैल को हुई हिंसा से सबक लेते हुए कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए। क्षेत्र में धारा 144 लगी होने के कारण लोगो को इकट्ठा नही होने दिया। जुलूस प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया। आईजी आलोक वशिष्ठ जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार,एसपी अनिल कयाल,एएसपी राजेश यादव सहित जिले के आला अधिकारी क्षेत्र में बंद को नजर बनाकर रखी।वही नेट को भी बन्द कर दिया गया जिससे क्षेत्र में सोशल मीडिया का कोई आम जनता पर प्रभाव ना पड़े। जगह-जगह एसटीएफ,अर्धसैनिक बल, पुलिस के जवान, तैनात कर दिए। जिससे समाजकंटक क्षेत्र में अशांति का माहौल ना फैला सके।
Share this article