Looks like you've blocked notifications!

पीसीसी चीफ सचिन पायलट से सीधे पूछे सवाल.. कहां पर.. यहां पढ़ें.

जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट से आप भी सीधे सवाल पूछ सकते है। बशर्ते आपके पास आपका टि्वटर एकाउंट होना चाहिये। आगामी 27 सितंबर यानी सोमवार को पीसीसी चीफ सचिन पायलट ट्विटर पर दोपहर 3 बजे से लाइव रहेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति राजनीतिक परिवेश और देश-प्रदेश से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर पीसीसी चीफ की राय जान सकता है। इसके लिए आपको Twitter Live पर #AskSachinPilot @TwitterIndia @INCIndia @GoNews24x7 लॉन ऑन करना होगा।
Share this article