Looks like you've blocked notifications!

पटवार संघ ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

भीलवाड़ा। हुरडा तहसील के तस्वारियां गांव में पटवारी के साथ वार्ड पंच पति की ओर से हुई मारपीट मामले में राजस्थान पटवारी संघ कर्मियों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन राजस्व कार्य का बहिष्कार किया और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित तहसील कार्यलय के बाहर धरना देकर विरोध जताया। संघ के तहसील अध्यक्ष नन्दकिशोर स्वर्णकार ने कहा कि 6 अप्रेल को हुरडा तहसील के तस्वारिया गांव में पटवारी प्रदीप यादव के साथ वार्ड पंच पति की ओर से मारपीट की गई थी और उसके दस्तावेज छीनने की कोशिश की गई। इसके विरोध में पटवार संघ 7 अप्रेल से आन्दोलनरत है और 13 अप्रेल को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर 16 अप्रेल तक का समय दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके बाद अब विरोध में जिले के पटवारी और गिरदावरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया।
Share this article