Looks like you've blocked notifications!

पठानकोट आतंकी हमला, जैश के खिलाफ चार्जशीट दायर

मोहाली। पठानकोर्ट एयरबेस पंजाब पर 2 जनवरी को हुए आतंकी हमले को लेकर नेश्लल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी एनआईए ने सोमवार को मोहाली की एक अदालत में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। इसे अदालत ने मंजूर करते हुए अगली कार्यवाही के लिए 09 जनवरी 2017 का दिन तय किया । एडीजे जज तरसेम मंगला की अदालत में एनआईए के एएसपी और सरकारी वकील सुरिंदर सिंह सुबह के समय पेश हुए और चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने उनको दोपहर 2 बजे बुलाया और इसे मंजूर किया। इस मामले में अदालत ने कहा कि इस केस से संबंधित जो भी मॉल आदि होगा वह थाना फेज 8 में जमा होगा। चार आतंकियों को बनाया आरोपी आरसी-03,2016,एनआईए,डीएलआई उक्त संगठन के चार प्रमुखो को आरोपी बनाया गया है। जिनमें मोलाना मसूद अजहर संगठन प्रमुख निवासी निवासी बहावलपुर पाकिस्तान,इसका भाई मुफती अब्दुल रऊफ अस्गर उप प्रमुख निवासी बहावलपुर पाकिस्तान, शाहिद लतीफ लाचिंग कमांडर निवासी मोड़ अमीनाबाद गुज्जरावाल पाकिस्तान और कासिफ जन पठानकोट हमले का मुख्य आरोपी निवासी चरसदा पाकिस्तान शामिल है।यह कहा चार्जशीट में-
Share this article