Looks like you've blocked notifications!

पतंजलि कर रही भ्रामक विज्ञापन, लगी लताड

नई दिल्ली। भ्रामक विज्ञापनों से अब सर्तक हो जाएं, क्योंकि कुछ कंपनियां आपको धोखा दे रही है। पतंजलि आयुर्वेद, एचयूएल, पेप्सिको, ब्रिटैनिया, पिज्जा हट, ऐमजॉन, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, वोल्टास, ऐक्सिस बैंक, एयर एशिया और फ्लिपकार्ट सहित अनेक कंपनियों ने भ्रामक विज्ञापन अभियान चला रखा है। भारतीय विज्ञापन मानक परिषद ने इन कंपनियों को लताड लगाई है। परिषद ने अपने बयान में कहा है कि मई में उसे 155 शिकायतें मिली जिनमें से उसने 109 मामलों को सही पाया। परिषद ने योग गुरु रामदेव द्वारा प्रवर्तित पंतजलित आयुर्वेद के जीरा बिस्कुट, कच्ची घानी सरसों तेल, केश कांति और दंतकांति सहित अन्य उत्पादों के खिलाफ विभिन्न शिकायतों को सही पाया है।
Share this article