Looks like you've blocked notifications!

उदयपुर में लगा पासपोर्ट मेला

उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर में पासपोर्ट के लिए विदेश मत्रालय के निर्देश पर गुरुवार को तीसरा पासपोर्ट मेला लगाया गया। 4 दिवसीय इस पासपोर्ट मेले में 700 से ज्यादा लोगो को पासपोर्ट के लिए अपाइन्टमेंट दिए गए है, हालंकि अभी कार्यालय सुचारू रूप से चालू नही हो पाया है, जिसके चलतें लोगो को अभी भी पासपोर्ट बनवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड रहा है। पासपोर्ट केम्प के प्रभारी सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया की गत दिनों स्थानीय जनप्रतिनिधियो और सरकार की पहल के बाद विदेश मंत्री द्वारा यहाँ पासपोर्ट केंद्र खोलने की घोषणा कर दी गई थी, जिसके बाद शहर के सुभाषनगर क्षेत्र में यह केंद्र बनना है लेकिन लोगो की बढती मांग पर पासपोर्ट केन्द्र जयपुर की ओऱ से यह केम्प लगाया गया है। नगर निगम ने पासपोर्ट केन्द्र का भवन बना कर सुपुर्द कर दिया है लेकिन भवन में कई खामियां है जिन्हें ठीक नहीं करने के कारण इसका उद्घघाटन भी टाला जा रहा है।
Share this article