नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरु हो रहा है। इस सत्र में सरकार तीन तलाक विधेयक को पारित कराने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ इस सत्र की शुरुआत होगी। सुबह करीब 11 बजे रामनाथ कोविंद संयुक्त संत्र को सेंट्रल हॉल में संबोधित करेंगे। कोविंद के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को बीजेपी नीत राजग सरकार का इस कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगे। बजट सत्र का पहला चरण 9 फरवरी को पूरा हो जाएगा।लाइव अपडेट-- संसद भवन पहुंचा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला- राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति। इस बार बग्घी से नहीं, कार से जा रहे हैं राष्ट्रपति।- थोड़ी देर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद भवन के लिए रवाना होंगे।- सामान्य लोगों की आशाओं को पूरा करने वाला बजट आएगाः पीएम मोदी- जब पूरा विश्व भारत की प्रगति को लेकर आशान्वित हैं। विश्व की सभी क्रेडिट एजेंसी, वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ सकारात्मक ऑपिनियन देती रहीं हैं। यह बजट देश की बढ़ रही इकॉनमी को एक नई ऊर्जा देने वालाः पीएम मोदी-
राजनीतिक दलों को विनम्र आग्रह करता हूं तीन तलाक बिल मुस्लिम महिलाओं के
हक की रक्षा करने वाले निर्णय का हम सब सम्मान करें। 2018 में एक नई सौगात
हम मुस्लिम महिलाओं को दें : पीएम मोदी - बजट पर मिडिल क्लास के साथ किसानों को भी अपेक्षा है। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष को भी है बजट का इंतजार।बतौर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यह पहला अभिभाषण होगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण दरअसल केंद्र सरकार का दस्तावेज होता है जिसमें केंद्र सरकार की पिछले साल की उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के विजऩ, योजनाओं और एजेंडे का खाका होता है।बजट का दूसरा चरण 5 मार्च से छह अप्रैल के बीच होगा। इस बार के बजट में मजबूत रानीतिक संदेश हो सकता है, क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इस बजट में किसानों और गरीबों पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जा सकता है।