बीएसएफ ने भी छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर गोलाबारी का करारा जवाब
दिया। पाकिस्तान ने गुरुवार को ही अपने सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को
खाली करवा दिया था। इसके बाद एहतियातन भारतीय सीमा में आईबी से पांच
किलोमीटर दायरे के स्कूलों को भी पाकिस्तानी गोलाबारी के अंदेशे से प्रशासन
ने शुक्रवार को बंद करवाया था। शनिवार को सामान्य रूप से स्कूल खुले।सीमापार
से लगातार हो रही गोलाबारी के दौरान नियंत्रण रेखा पर दागे गए 120 एमएम के
मोर्टार को सेना ने निष्क्रिय कर दिया। नौशेरा सेक्टर के पुखरणी गांव के
लोगों ने सेना के आर्डिनेंस विभाग से संपर्क किया था। बताया कि गांव में
पाकिस्तान की तरफ से दागा गया मोर्टार पड़ा हुआ है। इसके बाद मौके पर
पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने शेल को नष्ट किया।