Looks like you've blocked notifications!

पाक ने IB और LoC पर दागे मोर्टार, भारतीय सेना ने दिया मुुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर। पाकिस्तान ने फिर एक बार शनिवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) व एलओसी(LoC) दोनों जगह सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड जवाब दिया। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर के बार्डर आउट पोस्ट मनियारी और सतपाल के बीच चल रहे बांध निर्माण कार्य से बौखला कर पाकिस्तान ने शनिवार शाम पौने आठ बजे भारी गोलाबारी करना प्रारंभ कर दी। 17 सितंबर से लगातार पाकिस्तान काम बंद करवाने को लेकर गोलाबारी का दौर जारी रखे हुए है। अब तक 52 एमएम मोर्टार दाग रहे पाकिस्तान ने बड़े गोले दागे तो धमाके कई किलोमीटर तक सुनाई दे रहे थे।
Share this article