बीएसएफ के डीजी ने अपने बयान में कहा था कि हमारी तैयारी पहले से बेहतर हैं
और कार्रवाई से पाकिस्तान को अच्छा-खासा नुकसान पहुंचाया है। तीन पाक
रेंजरों को ढेर कर भारत ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सीमा पर
हुई गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत व तनाव का माहौल है। अपने तीन
रेंजर्स की मौत से बौखलाई पाक सेना ने एक फिर एलओसी पर फायरिंग शुरू कर दी
है। सुबह 6.40 बजे शुरू हुई फायरिंग खबर लिखे जाने तक जारी है।