भारतीय विदेश
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से सूचित किया गया है कि
पूरा जम्मू एवं कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न अंग है, जिसमें तथाकथित
गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है।’’ इस कदम पर भारत के विरोध पर प्रतिक्रिया
देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने एक
बयान में दावा किया कि जम्मू एवं कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है और इसकी
अंतिम स्थिति संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रशासित लोकतांत्रिक माध्यम से
स्वतंत्र व निष्पक्ष जनमत संग्रह से तय की जाएगी।उन्होंने कहा,
‘‘पाकिस्तान गिलगित-बाल्टिस्तान आदेश 2018 के खिलाफ भारत की आपत्ति व इसके
जम्मू एवं कश्मीर के भारत के अभिन्न हिस्सा होने के दावे को सिरे से खारिज
करता है। इतिहास से लेकर कानून व नैतिकता तक के भारत के सभी फर्जी दावों का
आधार झूठा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रस्तावों को यानी कश्मीर के लोगों
को आत्मनिर्णय का अधिकार देने के संकल्प को भारत, पाकिस्तान और
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने स्वीकार किए थे।’’ इस आदेश के खिलाफ विपक्ष के
विरोध के आह्वान द्वारा पूरे गिलगित-बाल्टिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुए
हैं।--आईएएनएस