Looks like you've blocked notifications!

हेरोइन तस्करी: PIA के13 कर्मचारी धरे

पीआईए का एक विमान लाहौर के अल्लमा इकबाल इंटरनेशनल हवाईअड्डे से दुबई के लिए रवाना होने वाला था, तभी एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) को जानकारी मिली कि विमान के जरिए भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी की जा रही है। एएनएफ कर्मचारियों ने विमान की तलाशी लेकर शौचालय से छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एएनएफ को इसमें कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका है। उनका कहना है कि इसके बगैर विमान में इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन नहीं छिपाई जा सकती थी।
Share this article