Looks like you've blocked notifications!

भारतीय सेना से मिला कड़ा जवाब, तो पाक DGMO ने किया फोन

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर सीजफायर उल्लंघन में तीन भारतीय जवानों की शहादत और उसकी कायरना हरकत के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पाक के एक कैप्टन सहित तीन रेंजरों को मार गिराया गया और कई चौकियां को तबाह कर दिया गया है। इस कार्रवाई में चार नागरिक भी मारे गए हैं। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पिछले एक दशक में भारत की तरफ से एलओसी पर की गई यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।तनाव के बीच पाकिस्तान के डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह को बुधवार शाम हॉटलाइन पर एलओसी के हालात पर बात की। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान डीजीएमओ ने बात की है। जबकि दूसरी ओर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत ने अघोषित रूप से पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पूरे क्षेत्र में कभी भी युद्ध शुरू हो सकता है।भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान सेना का एक कैप्टन और दो जवान मारे गए हैं। पाकिस्तान सेना ने भारत की ओर से फायरिंग में अफसर के मारे जाने की पुष्टि की है। पाकिस्तानी सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के नाम हैं- कैप्टन तैमूर अली खान, हवलदार मुस्ताक हुसैन और लॉंस नायक गुलाम हुसैन। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2003 में युद्ध विराम के बाद भारत की तरफ से सीमा पर यह सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। इस बार भारतीय जवानों ने हमले में 120 एमएम के भारी मोर्टार और मशीनगन का इस्तेमाल किया। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले
Share this article