Looks like you've blocked notifications!

पाकिस्तान आतंकवादी वित्तपोषण के मामले में सबसे खराब 50 देशों में शामिल

इस्लामाबाद। स्विट्जरलैंड के एक समूह द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार पाकिस्तान धनशोधन व आतंकवादी वित्तपोषण के मामले में 50 सबसे खराब देशों में शामिल है। न्यूज इंटरनेशनल की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, बेसल इंस्टीट्यूट ऑन गवर्नेस द्वारा किए गए शोध में पाकिस्तान को 146 देशों की सूची में 46वां स्थान मिला है, जहां पर धनशोधन व आतंकवादी वित्त पोषण के ज्यादा अवसर हैं।यह समूह भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के साथ काम करता है। इसने अगस्त के तीसरे सप्ताह में अपनी वार्षिक एंटी मनी लांड्रिंग (एएमएल) सूची 2017 जारी की है और इसके कुछ निष्कर्षो को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने रिपोर्ट किया है। बेसल एएमएल इंडेक्स ने धनशोधन व सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध स्रोतों से देशों में आतंकवादियों के वित्तपोषण जोखिमों को मापा है।
Share this article