श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया।रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारे जवानों ने इसका मुस्तैदी से जवाब दिया।’’--आईएएनएस