Looks like you've blocked notifications!

मजबूत है पाक के ‘हिंदू जासूस’ का नेटवर्क

जैसलमेर। राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर से गिरफ्तार पाक जासूस नंदलाल से पूछताछ में सामने आया है कि राजस्थान और गुजरात में जासूसी का उसका बङ़ा नेटवर्क है। 50 से ज्यादा जासूस उसके जरिए आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं और ये सभी उसी को रिपोर्ट करते हैं। बीएसएफ और सेना में भी इन जासूसों के संपर्क हैं।पूछताछ में नंदलाल ने यह भी बताया कि सीमा पार से तस्करी के जरिए लाए आरडीएक्स को जयपुर पहुंचाने की तैयारी कर रहा था। जांच एजेंसियां आम्र्स, विस्फोटक और ड्रग की बॉर्डर के इस पार डिलीवरी लेने वाले तस्करों और जासूसों को तलाश रही हैं। वहीं, जासूस नंदलाल महाराज के पास से बरामद डायरी ने खुफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। डायरी में हिंदुस्तान में 35 किलो आरडीएक्स लाए जाने का जिक्र है।जासूस के तार सीमा पार से तस्करी करने वाले तस्करों के नेटवर्क से है। ऐसे में आशंका यह है कि तस्करी के नेटवर्क के जरिए ही सीमा पार से आरडीएक्स हिंदुस्तान पहुंचा। एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं कि आखिर यह बारूद कहां छिपाया है। नंदलाल छह साल से आईएसआई का सीक्रेट एजेंट बनकर जासूसी कर रहा है। भारत के रक्षा संस्थानों की जानकारी भी वह आईएसआई को देता है।
Share this article