उन्होंने
बताया, दो जुलाई को यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 1,72,851
तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।
तीर्थयात्रा के दौरान 12 तीर्थयात्रियों के मरने की भी सूचना है, जो
स्वाभाविक बताई जा रही है। गौरतलब है कि 48 दिवसीय यह यात्रा 17 अगस्त को
श्रावण मास की पूर्णिमा पर समाप्त होगी, जब रक्षा बंधन भी है।