हनुमानगढ़। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासन के प्रयासों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत रावतसर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोटेर में आयोजित शिविर में आमजन को राहत मिली। शिविर में ओमप्रकाश पुत्र डुंगरराम सहित चार लाभार्थियों को आवासीय भूखण्ड़ के मालिकाना हक के पट्टे जारी किए गए। ओमप्रकाश ने बताया कि मूल दस्तावेज़ नहीं होने से उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी, लेकिन शिविर में तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों ने पट्टा जारी किया और उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया।शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 37 लम्बित नामान्तकरण प्रकरणों को मौके पर ही स्वीकृत कर दिया गया। साथ ही 3 रास्तों के प्रकरणों का समाधान भी तत्परता से किया गया। शिविर में राजीविका डीपीएम वैभव अरोड़ा, शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार पुष्पा बेनिवाल, सहायक विकास अधिकारी श्योपतराम भाम्भू, ग्राम पंचायत प्रशासक संदीप चांवरिया और ग्राम विकास अधिकारी मनीषा सिहाग मौजूद रहें। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से खेती को नई दिशाकृषि विभाग ने प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत 22 किसानों को कार्ड जारी किए। इससे किसानों को अपनी भूमि में पोषक तत्वों की स्थिति का पता चल सकेगा और उर्वरक का संतुलित उपयोग कर वे अपनी उपज में सुधार कर सकेंगे। शिविर में समाधान पाए लाभार्थियों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि ये शिविर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।