Looks like you've blocked notifications!

ओवरलोड पिकअप बेकाबू होकर पलटी, 4 की मौत

अलवर । जिले में बानसूर क्षेत्र में एक ओवरलोड पिकअप के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। इस पिकअप में क्षमता से अधिक लोग मौजूद थे। घायलों को कोटपूतली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक यह लोग एक शोक सभा से लौट रहे थे और इस दौरान मोलाहेड़ा गांव के पास पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के और रिश्तेदार हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पिकअप ओवरलोड थी, इस वजह से यह हादसा हुआ। पिकअप के नीचे आने से कई लोग दब गए और 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गभीर रूप से घायलों को जयपुर रैफर किया गया है।
Share this article