Looks like you've blocked notifications!

व्यापारियों के लिए ओटीएस स्कीम जल्द चंडीगढ़ में भी आएगीः दीपक शर्मा

चंडीगढ़। व्यापारी एकता मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीसी विनय प्रताप सिंह से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा। महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि ओपन हाउस में ओटीएस योजना के माध्यम से चंडीगढ़ के सभी व्यापारियों की बात रखने के बाद डीसी विनय प्रताप सिंह से मुलाकात करके एक्स पार्टी हुए केसों में व्यापारियों को एक और मौका देने की बात रखी। संजीव बांका इंटरेस्ट के विषय को डी सी साहब के समक्ष रखते हुए कहा कि असेसमेंट के केसों में हुई देरी को लेकर जो इंटरेस्ट लगाया जा रहा है उसको माफ़ किया जाए। योगेश कपूर ने ओटीएस स्कीम के विषय को दोहराते हुए इसे जल्दी से जल्दी चंडीगढ़ में भी लागू करने की बात रखी। डीसी साहब ने आश्वासन देते हुए तुरंत ही उच्च अधिकारियों को व्हाट्सएप से इन सभी विषयों के केस बनाकर भेजने को कहा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगले हफ्ते ओटीएस स्कीम को फाइनल रूप देने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर चंडीगढ़ व्यापारी एकता मंच के प्रधान योगेश कपूर, महासचिव दीपक शर्मा, वित्त सचिव नरेश अग्रवाल, सचिव संजीव बांका और ऋषभ गोयल एवं सुमित कुमार उपस्थित रहे।
Share this article