Looks like you've blocked notifications!

अफीम तस्कर गिरप्तार

भीलवाडा । जिले के गुलाबपुरा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर स्तिथ 29 मील पुलिस चौकी पर मुखबिर की सुचना मिली की अफीम तस्कर कार में राजमार्ग से गुजरेंगे। इस पर गुलाबपुरा थानाधिकारी रविंद्रप्रताप सिंह ने टीम गठित की व हाईवे पर नाकाबंदी की । जिस पर वहा संदिग्ध गाडी को रुकवाया पर तस्कर गुलाबपुरा शहर में घुस गए जिस पर पुलिस ने पीछा किया व् आईटीआई मार्ग पर खेतो में दबोचा, तलाशी लेने पर हुंडई कार में 2 किलो अफीम सहित नीमच निवासी विष्णु नागदा व् दीपक नागदा को गिरफ्तार किया, पूछताछ में अफीम को जोधपुर ले जाना बताया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाही शुरू की, उक्त कार्यवाही में महेश निठारवाल शीशराम मुंड थे।
Share this article