Looks like you've blocked notifications!

भक्ति, सेवा एवं सत्य से ही ईश्वर प्राप्ति संभव : खान

टोंक। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान ने कहा है कि धर्म चाहे कोई भी हो व्यक्ति के मन में आस्था होनी चाहिए। खान ने कहा कि मंदिर में मूर्ति स्थापना ही सब कुछ नहीं है, भगवान की पूजा भी मन से होनी चाहिए।लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान रविवार को ग्राम निमोला में भगवान हीरामन बाबा के भव्य मंदिर निर्माण समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर प्राप्ति के तीन रास्ते हैं भक्ति, सेवा एवं सत्य जिनके माध्यम से ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। समारोह में ग्रामीणों ने रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान से लंबे समय से चल रही रेल की मांग पर सवाल उठाया तो खान ने ग्रामीणों से कहा कि पूरा विश्वास है कि जल्द ही टोंक में रेल की सीटी सुनाई देगी। समारोह स्थल पहुंचने पर रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान का सरपंच मोदीराम ने साफा बंधवाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस जवाबदेह समिति के मनीष तोषनीवाल, महामंत्री चतुर्भुज गोटिया, सरपंच मोदी राम, बंसी डोई निमोला, किशन गुर्जर, देवकरण गुर्जर, तुलसीराम गुर्जर, जगदीश गुर्जर, ईश्वर, सीताराम चौधरी सहित सैकड़ों महिला-पुरूष उपस्थित थे।
Share this article