Looks like you've blocked notifications!

BESL की जन सुनवाई में पहुंचे सिर्फ 5 ग्राहक, मौके पर ही निबटी समस्याएं

भरतपुर। बिजली घर चौराहा स्थित भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड़ (BESL) के सब-डिविजनल कार्यालय बिजली घर पर शुक्रवार 15 मार्च को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जन सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें BESL के आलाधिकारी मौजूद रहे।BESL के जनसंपर्क अधिकारी सुधीर प्रताप सिंह ने बताया कि भरतपुर शहर के केवल 5 उपभोक्ता ही बिजली से संबंधित अपनी शिकायतें लेकर जनसुनवाई में पधारे। उपभोक्ता नई लागू हुई एमनेस्टी स्कीम की जानकारी लेने, विद्युत बिल में किश्त करवाने, नया विद्युत कनेक्शन लेने, बिल में नाम सही कराने हेतु मिले। उन्होंने बताया कि सभी परिवादों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इस मौके पर पीआरओ सुधीर प्रताप सिंह, सहायक अभियंता ए-1 मनोज शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी ए-2 विजय तोमर, सहायक अभियंता न्यू कनेक्शन बहादुर सिंह, कनिष्ठ लिपिक अजीत डागुर, कनिष्ठ लिपिक शिवांगी उपाध्याय व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Share this article