Looks like you've blocked notifications!

कर्मचारी चयन आयोग के विभिन्न पदों के लिए आनलाइन परीक्षा 28 को

चण्डीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा 28 दिसम्बर,2017 से 2 जनवरी,2018 तक विभिन्न स्थानों पर शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(हुडा) के जूनियर इंजिनीयर (सिविल) के लिए लिखित परीक्षा (कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा) विभिन्न स्थानों पर 28 दिसम्बर,2017 को तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार कृषी विपणन बोर्ड के लेखाकार (एम.सी) के पद के लिए यह परीक्षा विभिन्न स्थानों पर 29 दिसम्बर,2017 को तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, में जुनियर इंजिनीयर की 30 दिसम्बर,2017 को , हुडा में जूनियर इंजिनीयर (इलेक्ट्रीकल) के पदों के लिए विभिन्न स्थानों पर 31 दिसम्बर,2017 को तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।हुडा में जूनियर इंजिनीयर (होर्टीक्लचर) की परीक्षा 1 जनवरी,2018 को तीसरी शिफ्ट में,और कृषी विभाग में जूनियर इंजिनीयर (सिविल) की 1 जनवरी,2018 दुसरी शिफ्ट में, और शहरी स्थानीय निकाय विभाग में जूनियर इंजिनीयर (सिविल)के लिए 1 जनवरी,2018 को पहली शिफ्ट में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अनुसुचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण विभाग में तहसील कल्याण अधिकारी की ऑनलाइन परीक्षा 2 जनवरी,2018 को तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
Share this article