Looks like you've blocked notifications!

युवक ने मां-बेटी को चाकू मारा, बेटी की मौत

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के ग्राम रामपुर में मंगलवार सुबह एक युवक ने एकतरफा प्यार में मां-बेटी को चाकू मार कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मां को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।महराजगंज के ग्राम रामपुर में ऋषिकेश नामक एक युवक ने 19 वर्षीय लड़की और उसकी मां किरन को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने मां-बेटी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दुर्गा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किरन को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ऋषिकेश को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश, दुर्गा से एकतरफा प्रेम करता था। दुर्गा ने ऋषिकेश की हरकतों को देखते हुए शिकायत भी की थी।आईएएनएस
Share this article