Looks like you've blocked notifications!

ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड कर्मी की मौत

कानपुर। हरबंशमोहाल थानाक्षेत्र में क्रासिंग पार कर रहे बुजुर्ग की ट्रेन चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैथफुलगंज निवासी हरिनारायण सिंह (90) डीएमएसआरडीसी रिटायर्ड थे। शनिवार की देर शाम वह तपेश्वरी मंदिर दर्शन करने गये थे। देर शाम लौटते वक्त वह शान्ति नगर क्रासिंग पार रहे थे कि अचानक ट्रेन आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गये। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आस पास में मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरबंशमोहाल इंस्पेक्टर ने बताया कि बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Share this article