Looks like you've blocked notifications!

एक दिवसीय जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण की कार्यशाला का आयोजन

टोंक । अलीगढ़ पंचायत समिति सभागार में एक दिवसीय जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण की कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु) एवं उपनिदेशक आर्थिक तथा सांख्यिकी विभाग हनुमान मीणा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र सैनी ने पीपीटी के माध्यम से पहचान पोर्टल पर आने वाली समस्या, आज दिन तक हुए संशोधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी बनवारी लाल धाकड़, अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु), विकास अधिकारी शंकर लाल मेघवाल, पंचायत प्रसार अधिकारी मदन लाल रैगर सहित सांख्यिकी कार्मिक तथा उनियारा ब्लॉक के समस्त रजिस्ट्रार/उप रजिस्ट्रार मौजूद रहे।
Share this article