बारुईपुर। बारुईपुर थाने की पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि बारुईपुर के बैकंठपुर मोड़ इलाके में एक शख्स हथियार के साथ घूम रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए बारुईपुर थाने की स्पेशल पुलिस टीम ने उस इलाके में छापेमारी की और रज्जाक अली मंडल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक देशी पाइप सोंग और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि रज्जाक अली मंडल मल्लिकपुर के गणेशपुर का निवासी है, और उसके खिलाफ कई शिकायते पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने में लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।यह गिरफ्तारी बारुईपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही पुलिस की कड़ी कार्रवाई का हिस्सा है, और अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।